{"_id":"649c9be1570cd95ddd0cf019","slug":"drinking-alcohol-by-keeping-bottle-on-the-bonnet-of-mercedes-two-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1002-2283-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मर्सिडीज के बोनट पर बोतल रखकर पी रहे थे शराब, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मर्सिडीज के बोनट पर बोतल रखकर पी रहे थे शराब, दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आरोपी बरनाला और दूसरा मानसा का रहने वाला, जमानत पर रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर के फेज-3बी2 मार्केट में खुलेआम मर्सिडीज कार के बोनट पर बोतल रखकर दो व्यक्ति शराब पीकर हुल्लडबाजी कर रहे थे। इस बारे में आसपास के लोगों ने पुलिस को शिकायत दे दी। मटौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रमनप्रीत सिंह वासी बरनाला और राजदीप सिंह वासी गांव रल्ला जिला मानसा के रूप में हुई है। इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
जांच अधिकारी वलैती राम ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ फेज-3बी2 में चेकिंग कर रहे थे। जब वह कटानी ढाबे के पास पहुंचे तो देखा कि वहां पर उक्त आरोपी मर्सिडीज कार के बोनट पर बोतल रखकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वे हुल्लडबाजी भी कर रहे थे। जब उन्होंने मौके पर आरोपियों से जाकर बात की तो उन्होंने पैसे देने का लालच दिखाने की कोशिश की। इस पर उन्होंने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को आधी बोतल शराब भी बरामद हुई। बाद में उनके घरवालों ने थाने में आकर उनकी जमानत करवा ली।