फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Drainage line not laid even after seven months of flood

Mohali News: बाढ़ आने के सात माह बीतने के बाद भी नहीं डाली ड्रेनेज लाइन

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Drainage line not laid even after seven months of flood
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित शिवालिक विहार सोसाइटी के लोगों ने करीब सात माह बाद भी ड्रेनेज लाइन न डाले जाने पर सोमवार को नगर परिषद दफ्तर में रोष प्रदर्शन किया और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड नंबर 27 के लोगों ने सोमवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा और सोसाइटी में जल्द बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन कर रहे शिवालिक विहार निवासी राज कुमार बख्शी, अमर सिंह, गौरव अग्निहोत्री, जसवीर सिंह, श्याम सुंदर, आईपी शर्मा, अंकुश ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह, कौलाश चंद, दीप्ती, ऊषा, अंजू, कमलजीत कौर, सीमा राणी, निशा, ऊषा व अन्य लोगों ने बताया कि जुलाई में बरसात के दिनों में उनकी सोसाइटी में बाढ़ आ गई थी और बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण घरों में तीन से चार फीट पानी भर गया था और लोगों का लाखों का सामान खराब हो गया था। उस दौरान लोगों ने सड़कें व हाईवे तोड़कर और पंप से पानी निकाला था। जिसे निकालने में कई दिन लग गए थे। इसके बाद लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सोसाइटी में अक्टूबर तक बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज के लिए पाइप लाइन बिछा दी जाएगी, लेकिन अक्टूबर के बाद जनवरी भी आ गया है और नगर परिषद अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की, ड्रेनेज तो दूर की बात है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा की अगर दोबारा बरसात या बाढ़ आई तो उनके फिर से वही हालात हो जाएंगे। जबकि पहली बर्बादी से वह बड़ी मुश्किल से उभरे हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने खून पसीने की कमाई लगाकर यहां घर बनाए हैं और लाखों के टैक्स भी दिए हैं। बावजूद इसके बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण उनको नुकसान अलग से झेलना पड़ रहा है। जबकि ड्रेनेज पाइप न डालना नगर परिषद की लापरवाही है। इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि आज के मांग पत्र के बाद यदि उनकी सोसाइटी में जल्दी ड्रेनेज लाइन न बिछाई गई तो वह संघर्ष और तेज कर दें, जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्या जायज है। इस पर काम के लिए टीम को लगा दिया है। शिवालिक विहार के लोगों को दोबारा बुलाया है। जिसके लिए प्लानिंग की जाएगी। -रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed