फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Doctors put a lock on the civil surgeon's office, the patients kept getting upset

डॉक्टरों ने सिविल सर्जन दफ्तर पर जड़ा ताला, मरीज होते रहे परेशान

Tue, 03 Aug 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors put a lock on the civil surgeon's office, the patients kept getting upset
मोहाली। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के डॉक्टर सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपना काम पूरी तरह बंद रखा और ओपीडी भी बंद रही। इस दौरान डॉक्टरों ने सिविल सर्जन दफ्तर पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सीनियर डॉ. परमिंदर ने बताया कि आंदोलन के दौरान, डॉक्टर सरकारी ओपीडी का बॉयकाट कर पेरलर ओपीडी ही देख रहे थे। डॉक्टरों से मांग पत्र प्राप्त करने के बाद 30 जुलाई तक एनपीए में कटौती वापस लेने की घोषणा की गई थी। लेकिन दस दिन हो जाने के बाद भी, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए और डॉक्टर अब अपना संघर्ष तेज करने को मजबूर हैं। ऐसे में ज्वाइंट कमेटी के आह्वान पर पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में ताला लगाकर रोष प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन

वहीं, 5 अगस्त को भी डॉक्टरों द्वारा पूरी तरह काम बंद करके हड़ताल पर जाने कॉल दी गई है इस बीच आम जनता को आने वाले असुविधा पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण की बात है। कोरोना हीरो कहलाए जाने वाले डॉक्टर एनपीए में कटौती और सरकार की निजीकरण नीति के खिलाफ लंबे समय से विरोध कर रहे हैं और सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। अगर भविष्य में संघर्ष तेज हुआ तो पूरी जिम्मेदारी सरकार पर ही आएगी। हालांकि डॉक्टरों की ओर से इमरजेंसी, कोविड आदि में सेवाएं दी जा रही हैं। जबकि इस दौरान ओपीडी सर्विस, इलेक्टिव सर्जरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वेबिनार, यूडीआइडी कैंप, सरबत बीमा योजना, वीआईपी डयूटी, आर्म्स लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस, डोप टेस्ट की सेवाओं को बिल्कुल बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed