{"_id":"61f8461d0354c73d7052caf3","slug":"doctor-arrested-with-twenty-five-thousand-intoxicating-pills-mohali-news-pkl440764883","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस हजार नशीली गोलियों समेत डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्चीस हजार नशीली गोलियों समेत डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की तरफ एक आरएमपी डॉक्टर को पच्चीस हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ की तरफ से गांव दैड़ी के पास स्पेशल नाकाबंदी की गई थी। एसटीएफ को सूचना थी कि इलाके में एक नशा तस्कर सक्रिय है, जोकि नशीली गोलियां सप्लाई करता है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे पच्चीस हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। जब उससे इन गोलियों के संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद एसटीएफ की टीम उसे थाने ले आई। साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
क्लीनिक की आड़ में करता था कारोबार
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्लीनिक की आड़ में वह नशीली दवाइयों का कारोबार करता था। वह नशीली गोलियां अंबाला से लेकर आता था। इसके बाद वह आगे नशे की सप्लाई करता था। पुलिस की टीमें अब मामले की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह बड़ा है। साथ ही अब उनकी टीम अन्य आरोपियों को भी काबू करेगी। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इस तरह के आरोपी काबू किए गए हैं। इतना ही नहीं एक महिला को एसटीएफ ने काबू किया था। जिससे पता चला था कि वह अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट में नशीला पदार्थ छिपाकर सप्लाई करता थी।