फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Do not panic if you get swine flu, treatment will be done in Dhakoli

स्वाइन फ्लू हो जाए तो न घबराएं, ढकोली में ही होगा इलाज

Thu, 26 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Do not panic if you get swine flu, treatment will be done in Dhakoli
जीरकपुर। ढकोली कम्युनिटी सेंटर अब स्वाइन फ्लू से होने वाले पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने पहली मंजिल पर अलग से वार्ड बनाया है। इसमें स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को रखा जाएगा और उनके इलाज को लेकर अलग से स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बता दें कि सर्दियों शुरू होते ही लोग स्वाइन फ्लू का शिकार हो जाते हैं पर सही इलाज न मिलने से कई बार उनकी मौत तक हो जाती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की मुश्किल न हों, इसलिए वार्ड के अंदर दवाइयों का इंतजाम किया गया है। स्वाइन फ्लू की जांच के लिए ढकोली कम्युनिटी सेंटर में मरीजों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू एच1एन1 एक वायरस से से होता है। यह सांस के द्वारा एक से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। इसके लक्षण तेज बुखार, खांसी, जुकाम, ज्यादा छींकें आना, नाक का बहना, गले में बार-बार और ज्यादा दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ, दस्त लगना व शरीर टूटना आदि हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही खांसी, बहती नाक, छींकने और बुखार से पीड़ित लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। यही नहीं ऐसे मरीजों से तब तक हाथ मिलाना और गले मिलना बंद कर देना चाहिए, जब तक वे ठीक नहीं हो जाते। सबसे अहम बात बिना डॉक्टरी जांच के दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed