{"_id":"5e050fe38ebc3e87de7e098a","slug":"district-planning-committee-gets-chairman-after-three-years-mohali-news-pkl36121863","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद जिला योजना कमेटी को मिला चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद जिला योजना कमेटी को मिला चेयरमैन
विज्ञापन
तीन साल बाद मिला जिला योजना कमेटी का चेयरमैन
विजय कुमार टिंकू को सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। आखिर सत्ता संभालने के तीन साल बाद कांग्रेस सरकार को मोहाली जिला योजना कमेटी के चेयरमैन लगाने की याद आ गई। वीरवार को सरकार ने सीनियर कांग्रेसी नेता विजय कुमार टिंकू को जिला योजना कमेटी का चेयरमैन लगाया। इसे निगम चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
उनके भाई सुदेश शर्मा आतंकवाद के समय में शहीद हुए थे। विजय कुमार मूल रूप से मोरिंडा के रहने वाले हैं। फिलहाल वह सेक्टर-71 में रह रहे हैं। विजय ने बताया कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने साफ किया कि अब वह पूरे जिले का विकास करवाएंगे। मोहाली जिस तरह विकास की राह पर है, उसकी रफ्तार को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। वह दो बार नगर काउंसिल मोरिंडा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, जिला कांग्रेस कमेेटी रोपड़ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं।
विजय कुमार के बहाने निगम चुनाव की नैया पार करने की तैयारी
नगर निगम के चुनाव से ठीक पहले उनकी नियुक्ति करवाकर कांग्रेस एक साथ कई निशाने लगा रही हैं। इसी बहाने हिंदू मतदाता को खुश करने की कोशिश की गई है क्योंकि हलका मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी तीनों सीटों पर हिंदू मतदाता ही जीत-हार का फैसला तय करते हैं। इससे पहले इस पद पर अकाली-बीजेपी सरकार के समय सीनियर अकाली नेता कृष्ण कुमार शर्मा थे। वह डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा के नजदीकी थे जबकि इस पद पर सीनियर सपा नेता बलवंत सिंह रामूवालिया की बेटी अमनजोत कौर रामूवालिया और दामाद गायक हरभजन मान भी रह चुके हैं। यह पद राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जाता है।