फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Director of PHC Corporation Dr. Manjit Singh resigned

पीएचसी कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर डॉ. मनजीत सिंह ने दिया इस्तीफा

Tue, 28 Sep 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Director of PHC Corporation Dr. Manjit Singh resigned
मोहाली। पीएचएससी के डायरेक्टर मनजीत सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा उन्होंने निजी कारणों के चलते विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भेज दिया है। बता दें कि पूर्व डायरेक्टर डॉ. मनजीत सिंह ने कोविड-19 महामारी के दौरान बेमिसाल सेहत सेवाएं प्रदान की, जिसके चलते उन्हें स्टेट अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी 1985 को सेहत विभाग में बतौर मेडिकल अफसर भर्ती हुए थे। आंखों के रोगों के विशेषज्ञ मनजीत सिंह ने साढ़े 36 साल कार्यकाल के दौरान विभाग को अपनी ईमानदारी और बेदाग सेवाएं प्रदान कीं और 21 जून 2020 तक मोहाली के सिविल सर्जन के दौरान सेवाएं दीं। इसके बाद 8 अक्टूबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक सेहत विभाग के डायरेक्टर पद पर रहते हुए कार्य किया। इसके बाद सेहत विभाग के डायरेक्टर के तौर पर सेवामुक्त होने के बाद डॉ. मनजीत सिंह ने बीती 11 जनवरी 2021 को कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर का कार्यभार संभाला था। डॉ. मनजीत सिंह ने पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनकी ओर से दिए गए सहयोग को हमेशा याद रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed