फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Students who topped the exams felicitated.

Mohali News: परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Students who topped the exams felicitated.
डेराबस्सी। डॉ. बीआर अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर आठवां विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर के सरकारी स्कूलों के 18 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने आठवीं, दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, पुस्तकों के सेट और नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, केंद्रीय राजस्व एवं सेवा कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुखचैन सिंह और प्रो. डॉ. रुबीना शबनम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोसायटी के अध्यक्ष भाग सिंह घोड़़ेवाल की अगुवाई में यह समारोह स्थानीय म्यूनिसिपल कम्युनिटी सेंटर में हुआ। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रुबीना शबनम ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल कर समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने जीवन में कभी हार न मानने का संदेश दिया। डॉ. सुखचैन सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ज्ञान बढ़ाने के लिए इंटरनेट के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाइयों से घबराने के बजाय अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सोसायटी के महासचिव एडवोकेट अनमोल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष भाग सिंह घोड़़ेवाल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed