{"_id":"6acd4882a2708f4c5606bd50","slug":"mass-weddings-for-daughters-of-needy-families-on-november-1-mohali-news-c-71-1-mli1018-147843-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह 1 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह 1 नवंबर को
विज्ञापन
हर बेटी को 80 हजार का सामान, रजिस्ट्रेशन 20 तक
मोहाली। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी का खर्च कम करने के लिए सरब सांझा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 1 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब, सेक्टर 90-91 में होने वाले समारोह में प्रत्येक बेटी को करीब 80 हजार रुपये का घरेलू सामान दिया जाएगा। सिख, हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करवाए जाएंगे।
सोसाइटी के प्रधान एवं स्टेट अवॉर्डी फूलराज सिंह ने बताया कि पंजाब के किसी भी जिले और अन्य राज्यों के जरूरतमंद परिवार 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। समारोह में परिवारों और बारातियों के लिए नाश्ते व दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
विधायक कुलवंत सिंह ने समारोह का पोस्टर जारी कर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।