{"_id":"6acd48a8fda67ccec003e929","slug":"major-shift-in-the-mohali-constituencys-voter-list-31563-fewer-voters-compared-to-the-last-two-elections-mohali-news-c-71-1-mli1017-147868-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एक ऑटो से दूसरे का पीछा कर महिला ने पकड़ी संदिग्ध चोर, पर्स से निकाले रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एक ऑटो से दूसरे का पीछा कर महिला ने पकड़ी संदिग्ध चोर, पर्स से निकाले रुपये बरामद
विज्ञापन
पंचकूला की सुषमा ने दिखाई हिम्मत, बुजुर्ग महिला के पर्स से एक हजार रुपये निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ऑटो में सफर के दौरान महिलाओं के पर्स से नकदी और कीमती सामान चोरी करने के आरोप में एक महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पंचकूला निवासी सुषमा ने हिम्मत दिखाते हुए दूसरे ऑटो से पीछा कर उसे पकड़ा। आरोप है कि महिला ने साथ बैठी बुजुर्ग सरोज बाला के पर्स से एक हजार रुपये निकाल लिए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। सुषमा ने बताया कि वह पंचकूला के डीसी कार्यालय में काम करती हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह कार्यालय जाने के लिए ऑटो में बैठने लगीं तो चालक ने बताया कि आगे चल रहे ऑटो में बैठी एक महिला पर चोरी करने का संदेह है। ऑटो चालक के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से इसी रूट पर सफर करने वाली महिलाओं के सामान को निशाना बना रही थी।
दूसरे ऑटो से पीछा कर पकड़ा
सुषमा ने ऑटो चालक को आगे चल रहे ऑटो का पीछा करने के लिए कहा। जीरकपुर पहुंचने पर कालका चौक से पहले ऑटो रुका तो उन्होंने संदिग्ध महिला को रोक लिया। इसके बाद साथ बैठे सरोज बाला से पर्स की जांच करने को कहा। जांच में पता चला कि उनके पर्स से एक हजार रुपये गायब थे। आरोप है कि रुपये संदिग्ध महिला ने निकाले थे। इसके बाद महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुषमा और मौके पर जुटे लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई।
बच्चे की आड़ में चोरी करने का संदेह
शुरुआती जानकारी के अनुसार, संदिग्ध महिला अपने साथ एक बच्चे को लेकर ऑटो में सफर करती थी। आरोप है कि अन्य सवारियों के बैठने के बाद वह बच्चे को आगे खड़ा कर देती थी और उसकी आड़ में महिलाओं के पर्स से नकदी व कीमती सामान निकाल लेती थी। इसके बाद बच्चे के साथ रास्ते में उतर जाती थी। बताया जा रहा है कि कुछ ऑटो चालक उसे कई दिनों से इसी रूट पर देख रहे थे। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही चोरी के आरोपों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।