फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Diarrhea spread in Kharar, 60 patients found

खरड़ में फैला डायरिया, 60 मरीज मिले

Sun, 17 Jul 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in Kharar, 60 patients found
खरड़। इलाके की विभिन्न कॉलोनियों से रोज 10-12 डायरिया मरीज सामने आने के बाद विभाग जागा। विभाग की टीम ने आज रणजीत कॉलोनी में 180 घरों में जाकर जांच की तो 60 मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई। विभाग ने इलाके से पानी के सैंपल भी भरे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल खरड़ की एसएमओ डॉ. मनिंदर कौर ने बताया कि सरकारी अस्पताल खरड़ तथा पीएचसी घड़ूआं की एएनएम, आशा वर्कर, एसपीएचडब्ल्यू हेल्थ वर्कर समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों के नेतृत्व वाली टीमों ने घर-घर जाकर जांच के बाद ओआरएस के पैकेट बांटने के साथ ही तीन हजार क्लोरीन की गोलियां बांटी। वहीं गुरुद्वारा साहिब रणजीत नगर कॉलोनी खरड़ में भी स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कैंप लगाया गया जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों से लोगों ने चेकअप करवाया। रविवार को भी यह कैंप जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अनुपमा, एसआई सुखविंदर सिंह कंग, अवतार सिंह सैनेटरी इंस्पेक्टर, बलजिंदर सिंह, कुलजिंदर सिंह, जतिंदर कुमार, हरविंदर सिंह, जगदीप सिंह, रोहित कुमार, कुलजीत सिंह, नरिंदर सिंह तथा भाग सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed