फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Devar and uncle's father-in-law used to do obscene acts, complained to the police

देवर और मामा ससुर करते थे अश्लील हरकतें, पुलिस को दी शिकायत

Wed, 21 Apr 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Devar and uncle's father-in-law used to do obscene acts, complained to the police
मोहाली। विवाहिता की शिकायत पर फेज-8 थाना पुलिस ने जालंधर के 6 लोगों पर खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। पति प्रदीप कुमार, ससुर हरबिलास, सास सुरिंदर कौर, देवर दविंदर कुमार, देवरानी हरपिंदर कौर व मामा ससुर जरनैल सिंह को पुलिस ने नामजद किया है। विवाहिता ने देवर व मामा ससुर पर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सेक्टर 68 निवासी परमिंदर कौर का उनका विवाह जालंधर के गांव जंडिआली निवासी प्रदीप कुमार के साथ 14 फरवरी 2015 को हुआ था। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी पाल सिंह को सौंपी थी। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसका पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं। विवाह के बाद से ससुराल वालों ने कई बार उनके पिता से पैसे उधार लिए, जिन्हें लौटाया नहीं गया। इसके बाद भी और पैसों की मांग करते हुए मारपीट की जाती थी। जब दहेज नहीं दिया तो मामा ससुर और देवर अश्लील हरकतें करने लग पड़े। इससे तंग होकर इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed