फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Despite the stay from the court, the shop owner threw the tenant's belongings, case registered

कोर्ट से स्टे के बावजूद दुकान मालिक ने किराएदार का समान फेंका, केस दर्ज

Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Despite the stay from the court, the shop owner threw the tenant's belongings, case registered
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने हैरमिटेज पार्क प्लाजा में किराएदार सिया की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उनके पास दुकान पर कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी है, लेकिन कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर दुकान मालिक ने उनका समान बाहर फेंक दिया। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 447 के तहत केस दर्ज कर दुकान मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिया निवासी हरे कृष्णा इन कॉरपोरेशन ऑफिस नंबर 4 पहली मंजिल हैरमिटेज पार्क प्लाजा ढकोली ने बताया कि यह शोरूम उन्होंने 1 जनवरी, 2021 को ग्यारह महीने के लिए किराए पर लिया था और यहां फर्नीचर और इंटीरियर का काम करवाकर दफ्तर खोला है। मेरे पति दफ्तर की देखरेख करते हैं और यहां हमारे ताले लगे हुए हैं। जब हमें पता चला कि दुकान मालिक एग्रीमेंट में तय किए गए समय से पहले ही दफ्तर पर कब्जा करना चाहता है तो उन्होंने कोर्ट से सटे ऑर्डर लेकर एक कॉपी दुकान मालिक पवन चड्डा को भेज दी थी। लेकिन कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर पवन चड्डा ने उनकी गैरहाजिरी में उनके दफ्तर का सामान बाहर निकालकर साथ वाली दुकान के बाहर रख दिया था। जब वह वहां पहुंचे तो उनका कीमती सामान, कीमती कागजात, डाटाबेस और दफ्तर में रखी नकदी अभी तक मुझे नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत ढकोली पुलिस को दी। ढकोली पुलिस ने उनकी शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रव्राइ शुरू कर दी है, जबकि दुकान मालिक अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed