फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration against the notice of property tax recovery of the corporation

निगम के प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के नोटिस के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 05 Sep 2021 02:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the notice of property tax recovery of the corporation
मोहाली। नगर निगम में शामिल गांव कुभड़ा के लोगों की नींद इन दिनों नगर निगम के नोटिस ने उड़ा रखी है। निगम की तरफ से गांव के लोगों को नोटिस भेजकर छह साल का प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए कहा गया है। इसके विरोध में लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर निगम ऐसा कर उनके साथ धक्का कर रहा है। गांव के लोगों को किसी भी तरह की सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं। उन्होंने साफ किया है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो सभी गांवों के लोग संयुक्त कमेटी बनाकर निगम के खिलाफ संघर्ष करेंगे। लोगों ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस कह रही थी कि प्रॉपर्टी टैक्स को खत्म किया जाएगा, लेकिन अब लोगों की नींद उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जुटे गांव कुंभड़ा के बलविंदर सिह कुंभड़ा, दलजीत सिंह, राकेश कुमार, संजीव ने बताया कि निगम की ओर से नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को कहा गया है। ये लोगों को लूटने की साजिश है। सेहतमंत्री के भाई शहर के मेयर बताएं कि गांवों में क्या सुविधाएं हैं। 2022 का चुनाव जीतने के लिए सेहतमंत्री ने गांवों में अपने कुछ चापलूस छोड़ रखे हैं। लोगों ने कहा कि कोविड के कारण पहले ही व्यापार बंद पड़े हैं इसलिए निगम अपने फैसले को वापस ले। लोगों ने आरोप लगाया कि न तो बच्चों के खेलने के लिए पार्क हैं, न कम्युनिटी सेंटर, सड़कें जर्जर, पार्किंग की व्यवस्था नहीं तो प्रॉपर्टी टैक्स किस बात का मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धारा के तहत भेजे गए नोटिस
निगम की ओर से गांव के लोगों को अंडर सेक्शन 112 ए, 138 ए ऑफ पंजाब म्यूनिसिपल कारोपोरशन एक्ट 1976 के तहत 2016-2017, 2017-2018, 2018-2019, 2020-2021 का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा गया है। निगम के अधीन गांव शाहीमाजरा, मटौर, मदनपुरा, मोहाली गांव, कुंभडा और सोहाना भी आते हैं। निगम इन गांवों के लोगों को भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed