फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Deadly attack on sanitation worker, 13 stitches on head, arm also broken

Mohali News: सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 13 टांके, बाजू भी टूटी

Thu, 19 Jun 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on sanitation worker, 13 stitches on head, arm also broken
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर में कार्यरत एक सफाईकर्मी को मंगलवार रात करीब एक बजे आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर पर 15 टांके लगे हैं और बाजू भी टूट गई है। बताया जा रहा है के सभी हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो कार में आए और लोहे की रोड, गंडासी, तलवार आदि से लैस थे। सभी हमलावर चंडीगढ़ के रामदरबार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। हमले के बाद घायल व्यक्ति को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार उर्फ बंटी (48) निवासी राम दरबार ने बताया की वह करीब 25 वर्षों से नगर परिषद जीरकपुर में बतौर सफाई कर्मी काम कर रहा है और मंगलवार रात पटियाला रोड पर स्थित फौजी ढाबे के नजदीक सफाई कर रहे थे। यह सफाई अभियान नगर परिषद द्वारा रात को ही चलाया जाता है और रोजाना रात में सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब एक बजे जब वह सफाई कर रहे थे तो उनके पास से एक पुलिस कि पीसीआर निकली और उन्होंने पूछा के सब ठीक चल रहा है। उनके जाने के कुछ समय बाद ही एक काले रंग की स्कॉरपियो कार आई, जिसमें काफी लोग बैठे हुए थे, लेकिन उसमें से पांच लोग नीचे उतरे जिनके हाथ में लोहे कि रोड, गंडासी व तलावारें आदि थी। उन्होंने बिना बात उन पर हमला कर दिया। इसके बाद साथी सफाई कर्मियों ने आकर राजेश को जीरकपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच-32 भिजवा दिया। उसके सिर में 15 टांके आए हैं हाथ की उंगलियां तोड़ दी, बाजू और टांग में भी फ्रेक्चर आया है।
विज्ञापन

घायल की पत्नी बोलीं-उनके बड़े बेटे से हुआ था झगड़ा

घायल बंटी की पत्नी ने बताया की कुछ दिन पहले उनके बड़े बेटे के साथ कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ था। यह वहीं लोग हैं जिन्होंने उनके पति पर हमला किया है। इस संबंध जांच में अधिकारी परमप्रीत ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी, घायल व्यक्ति के बयान लेने के बाद और जांच करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed