{"_id":"687d49ca668be6bc5d00247c","slug":"daughters-showed-speed-in-khelo-india-women-cycling-league-lakisha-and-swati-became-winners-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131424-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों ने दिखाई रफ्तार, लकीशा और स्वाति बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों ने दिखाई रफ्तार, लकीशा और स्वाति बनीं विजेता
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर 88 स्थित साइक्लिंग ट्रैक पर शनिवार को मोहाली में पहली बार ‘अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी साइक्लिंग लीग’ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का मकसद महिलाओं को खेलों में आगे लाना और साइक्लिंग को बढ़ावा देना रहा।
महिला जूनियर 10 किलोमीटर रेस में लकीशा धीमान ने पहला, प्रीत कौर अनाहत ने दूसरा और सरवजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला एलीट 20 किलोमीटर वर्ग में स्वाति स्वलोक ने पहला, अमनदीप कौर ने दूसरा और सरवजीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए, जबकि बाकी सभी प्रतिभागियों को खेलो इंडिया और साइक्लिंग फेडरेशन की ओर से प्रशंसा पत्र मिला।
कार्यक्रम में ओलंपियन रोवर स्वर्ण सिंह विर्क और पंजाबी फिल्म निर्देशक-गीतकार अमरदीप सिंह गिल विशेष मेहमान के रूप में पहुंचे। स्वर्ण सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का आत्मबल मिलेगा। उन्होंने जिला साइक्लिंग एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम है।
विज्ञापन
साइक्लिंग को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य
कार्यक्रम के इंचार्ज और जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रधान जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना और शहरी व ग्रामीण इलाकों में साइक्लिंग को बढ़ावा देना है। आने वाले समय में पंजाब में पुरुषों और महिलाओं के लिए और भी बड़े साइक्लिंग इवेंट आयोजित किए जाएंगे। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की नजर 2036 ओलंपिक पर है, जिसमें भारत से ज्यादा से ज्यादा महिला और पुरुष साइक्लिस्ट्स को शामिल करना लक्ष्य है।- जगदीप सिंह काहलों, जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रधान