फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cut in Mohali, power failure of 200 societies in Zirakpur

Mohali News: मोहाली मेें कट, जीरकपुर में 200 सोसाइटियों की बिजली गुल

Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Cut in Mohali, power failure of 200 societies in Zirakpur
बलटाना एरिया में रहा 20 घंटे से ज्यादा का ब्लैक आउट
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



मोहाली/जीरकपुर। मोहाली और जीरकपुर में बिजली के कट ने जनता को परेशान कर डाला है। हालात यह हैं कि पांच से सात घंटे का बिजली कट लगातार लग रहा है। जीरकपुर के हालात तो एकदम बिगड़ चुके हैं। यहां वीरवार रात दो सौ से ज्यादा सोसाइटी की बिजली ठप रही। ढकौली और बलटाना ग्रिड के अधीन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद करने की वजह से ऐसा हुआ।
मोहाली में वीरवार की रात 9 बजे से 12 बजे तक लगे अघोषित कट ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। शहर की करीब दो सौ सोसाइटियों की बिजली गुल रही। इसकी जानकारी विभाग में आई शिकायतों से पता चली। इसके अलावा बलटाना एरिया की कुछ कॉलोनियों में 20 घंटे बिजली गुल रही। यहां रात से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक बिजली की सप्लाई ठप थी। बलटाना एरिया की आनंद विहार, गणेश विहार, विवेक विहार, सैनी विहार फेस 2 व 3 व साथ लगती अन्य सोसाइटियों की सप्लाई शुक्रवार देर शाम तक बाधित थी।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई ठप होने को लेकर स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ रोष दिखा। लोगों का कहना था कि पॉवरकाम विभाग, दावों के उलट 24 घंटे बिजली सप्लाई देने में असफल है। बिजली गुल होने से बच्चे व बीमार बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। इतने लंबे कट के कारण तो उनके इन्वर्टर भी फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बिजली विभाग कि एप, ऑनलाइन व हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद उनकी समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर लगाओ तो वह पंचकूला में मिल जाता है। यहां के अधिकारी और कर्मचारी तो लोगों के कॉल उठाना भी पसंद नहीं करते। वहीं मोहाली में हालात दूसरे हैं, यहां लगातार कट ने बिजनेस को चौपट कर दिया है। जिसकी वजह से लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं।

कोट्स



220 केवी बिजली ग्रिड मुबारिकपुर में बड़े ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी हो गई थी। जिस कारण रात लोगों को परेशान होना पड़ा। ढाई से तीन घंटे की मरम्मत के बाद जैसे ही सप्लाई चालू की तो कई सोसाइटियों में ओवरलोड के कारण फ्यूज उड़ गये थे। जिन्हें ठीक करने में समय लगा था। बलटाना एरिया में बिजली की बड़ी केबल जल गई थी. जिसे बदलने में समय लग रहा है। कुछ ही घंटों में सप्लाई चालू कर दी जाएगी। -सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन, पॉवरकाम विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed