फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CU will make career of all students, announced scholarship of 45 crores

सभी छात्रों का सीयू बनाएगा करियर, 45 करोड़ की स्कॉलरशिप का एलान

Sun, 26 Dec 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
CU will make career of all students, announced scholarship of 45 crores
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) ने आने वाले समय में जरूरतमंद छात्रों के लिए करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप का एलान करते हुए प्रवेश परीक्षा-2022 का शुभारंभ किया। यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ. आरएस बावा ने बताया कि आर्थिक समस्याओं के कारण अकसर योग्य छात्रों को शिक्षा और करिअर के उचित अवसर नहीं मिल पाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा सीयूसीईटी-2022 प्रवेश परीक्षा के तहत 45 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। इसके तहत छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. आरएस बावा ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं तथा यूनिवर्सिटी द्वारा जीते गए कुल मेडल में 60 पदक हरियाणा के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के नाम किए हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा जीते प्रत्येक 10 में से 6 मेडल हरियाणा के छात्रों ने जीते हैं जबकि 2019-20 सेशन के दौरान यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 46 स्वर्ण, 38 रजत और 49 कांस्य मेडल सहित कुल 133 मेडल यूनिवर्सिटी के नाम किए हैं, जिनमें से 72 मेडल हरियाणा के छात्रों ने हासिल किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी द्वारा कुल 9 मेडल हासिल किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 31 में से 21 और एआईआईयू चैंपियनशिप में 93 में से 47 मेडल हरियाणा के होनहार खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक की शशि चोपड़ा ने कजाकिस्तान और बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुक्क्ेबाजी चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन से 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया जबकि हिसार की सोनिया ने साल 2020 में पेंकेक सिलाट में 3 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते हैं। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी पाने वाला हर छठा छात्र हरियाणा से है। पिछली कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 7412 छात्रों को 757 मल्टीनेशनल कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले, जिनमें से 1140 छात्र हरियाणा से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed