फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   zirakpur, Mall of jirakpur,bambughat, Punjabi film, Big cinema, Police, baltana Police

फिल्म के शो के दौरान युवकों का हंगामा

Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
 zirakpur, Mall of jirakpur,bambughat, Punjabi film, Big cinema, Police, baltana Police
crime
पारस डाउन स्क्वेयर मॉल स्थित बिग सिनेमा में पंजाबी फिल्म ‘बंबूघाट’ के शो के दौरान हुल्लड़बाजी करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बिग सिनेमा के मैनेजर शक्ति सिंह की शिकायत पर की। पुलिस ने हंगामे के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई की रात पंजाबी फिल्म बंबूघाट का शो चल रहा था। इस दौरान संदीप सिंह निवासी परागपुर, उसका साला गुरप्रीत सिंह निवासी बनूड़ अपने दो साथियों के साथ फिल्म देखने आए थे। चारों युवक अपनी सीट पर बैठने की बजाय दूसरे के सीट पर बैठ गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब आरोपी युवकों को प्रबंधकों नेे अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा तो युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने फिल्म के दौरान खूब शोर शराबा किया। इस कारण फिल्म देखने आए दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मैनेजर शक्ति सिंह की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ फिल्म के दौरान हुल्लड़बाजी करने और प्रबंधकों के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और फौजी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में चौथा आरोपी फरार हो गया है। बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज फूलचंद ने बताया कि बिग सिनेमा के मैनेजर शक्ति सिंह ने शिकायत दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed