फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft at House of Comedy Actor Jaswinder Bhalla in Mohali

मोहाली: हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के घर चोरी, घरेलू नौकर ने माता को बंधक बनाकर की वारदात

Sat, 19 Mar 2022 09:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 09:30 AM IST
सार

जसविंदर भल्ला कुछ समय पहले ही लुधियाना से शिफ्ट होकर मोहाली आए हैं। यहां उन्होंने थाना मटौर के एरिया में अपना घर बनाया है।

विज्ञापन
Theft at House of Comedy Actor Jaswinder Bhalla in Mohali
मोहाली में अपराध - फोटो : demo pic

विस्तार

पंजाबी हास्य कलाकार एवं अदाकार जसविंदर भल्ला की मां को बंधक बनाकर घर में लूट का मामला सामने आया है। आरोपी लाखों रुपये की नकदी, गहने और प्वाइंट 32 बोर की रिवॉल्वर ले जाने में कामयाब रहे। आरोपी बाहर से नहीं आए थे, बल्कि घर के नौकर ने ही अपने तीन साथियों सहित वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस वारदात की पोल खोल दी। मटौर थाने की पुलिस ने घर के नौकर आर्यन निवासी नेपाल समेत चार लोगों के खिलाफ लूट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सारे आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही सारे आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन


मोहाली के फेज-सात में हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला ने कुछ समय पहले नया घर खरीदा है। गुरुवार दोपहर को वह पटियाला गए हुए थे, जबकि उनका बेटा व बहू किसी काम से पटियाला गए हुए थे। घर पर उनकी माता और नौकर थे। इसी बात का नौकर ने फायदा उठाया। उसने मौका अपने दोस्त वहां बुलाए। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर बने जसविंदर भल्ला व उसके बेटे के कमरे में गए। दोनों कमरों की अलमारियों के ताले लोहे की रॉड से तोड़ा। इसके बाद वहां से सारा सामान, नकदी व रिवाल्वर निकालकर ले गए। जाते हुए उन्होंने बुजुर्ग महिला के हाथों की चूड़ियां उतार ली। साथ ही उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने से उनकी आवाज बाहर नहीं जा रही थी। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने जोर जोर से दरवाजा खटखटाया तो पड़ोसी महिला आवाज सुनकर घर पहुंचीं और बुजुर्ग महिला को घर से निकाला। इसके बाद भल्ला के करीबी दोस्त को सूचित किया गया। वह मौके पर पहुंचे साथ ही इसके बाद जसविंदर भल्ला व अन्य सदस्य पहुंचे। मटौर थाने के एसएचओ नवीन पाल सिंह लहल का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग माता सलामत हैं। हालांकि चोरी हुए सामान की सूची विस्तार से नहीं दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हफ्ते पहले ही रखा था नया नौकर

परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने दो हफ्ते पहले ही नया नौकर रखा था। पहला नौकर भी नेपाल का रहने वाला था। उसके कहने व विश्वास पर उन्होंने यह नौकर रखा था। एसएचओ नवीन पाल सिंह लहल ने बताया अभी तक नौकर की वेरिफिकेशन नहीं करवाई गई थी। वहीं, उन्होंने अन्य लोगों से भी नौकरों की वेरिफिकेशन करवाने की अपील की है।

सीएम के है दोस्त भल्ला, पुलिस की टेंशन भी बढ़ी

हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दोस्त हैं। जैसे ही यह मामला सामने आया, पुलिस के सीनियर अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। सारी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पूरे इलाके के कैमरों की रिकॉर्डिंग से लेकर इलाके के फोन का डंप लिया गया है ताकि आरोपियों की लोकेशन आदि मिल सके। दूसरी तरफ जसविंदर सिंह भल्ला ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्हें विश्वास है कि जल्दी ही पुलिस केस को हल कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed