फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nigerian woman caught with heroin in Mohali

मोहाली पुलिस को सफलता: दिल्ली से हेरोइन लाकर पंजाब में बेचने वाली नाइजीरियन महिला काबू, एक किलो हेरोइन बरामद

Fri, 14 Jan 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:36 PM IST
सार

महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से दिल्ली से पंजाब हेरोइन लाकर सप्लाई कर रही थी। आरोपी महिला ने बताया है कि वह मोहाली और खरड़ एरिया में हेरोइन की सप्लाई करती है।

विज्ञापन
Nigerian woman caught with heroin in Mohali
मोहाली में हेरोइन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली पुलिस ने मोहाली, खरड़ समेत पूरे पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करने वाली एक 28 वर्षीय नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान फेथ के रूप में हुई है। वह अभी दिल्ली के विकास नगर में रह रही है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बरामद एक किलो हेरोइन की मार्केट वैल्यू लाखों रुपये में है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपी महिला की सप्लाई चेन तोड़ी जा रही है। उम्मीद है कि इस गिरोह के और लोग भी जल्दी ही पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर निर्वाचन आयोग के आदेशों पर पुलिस की टीमें व अफसर नशा तस्करी व पैसे के प्रयोग को रोकने के लिए दिन रात काम कर रही हैं। मोहाली में अब शिफ्टों में नाकेबंदी की जा रही है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन महिला ने फेज-सात के पार्क में बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करनी है। पुलिस ने वहां पर दबिश देकर महिला को हेरोइन के साथ दबोच लिया। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से दिल्ली से पंजाब हेरोइन लाकर सप्लाई कर रही थी। आरोपी महिला ने बताया है कि वह मोहाली और खरड़ एरिया में हेरोइन की सप्लाई करती है। एसएसपी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के मुख्य तस्करों को भी पुलिस जल्दी ही काबू करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में पुलिस ने काफी लोगों को हथियारों व नशे के साथ दबोचा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed