{"_id":"69f17fda04c60ffc9903ce3f","slug":"mohali-woman-police-harassment-commits-suicide-accused-of-stealing-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: पुलिस प्रताड़ना से तंग महिला ने जान दी, दो लाख की चोरी का था आरोप; परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: पुलिस प्रताड़ना से तंग महिला ने जान दी, दो लाख की चोरी का था आरोप; परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज
Wed, 29 Apr 2026 09:20 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:20 AM IST
सार
सेक्टर-70 की रहने वाली सरबजीत कौर ने भावना पर 50 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी बताई गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मटौर में झूठे चोरी के आरोप और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सल्फास निगलकर जान दे दी। भावना रानी (45) ने मंगलवार सुबह 6 बजे जहरीला पदार्थ खाया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक सेक्टर-70 की रहने वाली सरबजीत कौर ने भावना पर 50 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी बताई गई थी।
मृतका के पति महिंदर पाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बाद भावना को बार-बार थाने बुलाया और उस पर मानसिक दबाव बनाया। उसे सुबह से शाम तक थाने में बैठाकर अपमानित किया जाता था और जबरन कबूलनामा साइन करवाया गया। इतना ही नहीं, परिवार पर रकम लौटाने का दबाव बनाते हुए एकतरफा समझौता भी लिखवा लिया गया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि लगातार अपमान और दबाव के कारण भावना मानसिक रूप से टूट गई थी। मंगलवार सुबह उसने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने महिला की प्रताड़ना से हुई मौत बताते हुए पुलिस और शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने सरबजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी-1 गुरचरण सिंह ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और परिजन निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।