फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali attack strings linked to terrorist Harvinder Singh Rinda

मोहाली ब्लास्ट: आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े हमले के तार, पाकिस्तान में बैठकर चला रहा नेटवर्क

Wed, 11 May 2022 01:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 May 2022 01:40 AM IST
सार

जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं लेकिन अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर ही हमला हुआ था।

विज्ञापन
Mohali attack strings linked to terrorist Harvinder Singh Rinda
हरविंद्र सिंह रिंदा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग मुख्यालय पर हुए हमले के तार पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़ रहे हैं। पुलिस को जांच में इस संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन सूत्रों की माने तो रिंदा वहां से बैठकर ही अपना नेटवर्क चला रहा है। इससे पहले भी पंजाब में कई जगह हुए हमलों में उसकी भूमिका सामने आ चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर ही हमला हुआ था। शुरुआती सूचना के मुताबिक पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि रिंदा ने अपने दो स्थानीय हैंडलरों का इस्तेमाल किया। उसका मुख्य उदेश्य राज्य में अशांति फैलाना है। हरविंदर सिंह रिंदा वही आतंकी है जिसके इशारे पर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियारों की सप्लाई हुई थी।
विज्ञापन


ये हथियार पंजाब-हरियाणा के रास्ते देश के अलग-अलग इलाकों के लिए रवाना हुए थे लेकिन इन्हें रास्ते में ही करनाल पुलिस ने रोक लिया था। याद रहे कि रिंदा ए क्लास के गैंगस्टरों में शुमार था। उस पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल में भी केस दर्ज है। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश है लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में ऐसा यह पहला मामला

मोहाली जिले में यह इस तरह का पहला मामला है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि इलाके में ऐसी भी घटना हो सकती है। हालांकि अब ट्राइसिटी की पुलिस को नए सिरे से सुरक्षा को लेकर रणनीति पर काम करना होगा। उन संदिग्ध स्थानों की पड़ताल करनी होगी। इसके अलावा इलाके के एंट्री व एग्जिट प्वाइंटों की सुरक्षा मजबूत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed