{"_id":"640daefe95ab9dda1b047074","slug":"man-stabbed-to-death-in-zirakpur-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: एक्टिवा पर आए दो युवकों ने युवक को चाकुओं से गोदा, दो मिनट में कत्ल कर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: एक्टिवा पर आए दो युवकों ने युवक को चाकुओं से गोदा, दो मिनट में कत्ल कर फरार हुए आरोपी
Sun, 12 Mar 2023 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:28 PM IST
सार
हमलावर दो थे और ग्रे रंग की एक्टिवा पर आए थे। लड़के पर चाकू से वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते हुए हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं लेकिन फुटेज में उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में भागते दिख रहे आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में गांव जीरकपुर में खेड़े से आगे दो फुट की गली में शनिवार रात करीब 11 बजे एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात दो मिनट में हुई। युवक के मुंह, पेट और गर्दन पर चाकुओं से चार वार किए गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हमलावर दो थे और ग्रे रंग की एक्टिवा पर आए थे। लड़के पर चाकू से वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते हुए हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं लेकिन फुटेज में उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सोहन सिंह स्थायी निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। वह जीरकपुर में किराए पर रहता था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : प्रेम कहानी का ऐसा अंत: चंडीगढ़ के होटल में मिली थी युवती की लाश, जांच में सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में मामला लूटपाट का लग रहा था लेकिन जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सोहन सिंह का मोबाइल उसी के पास मिला। इसके बाद अब पुलिस मामले में अलग-अलग एंगलों पर काम कर रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।