फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Liquor trader creat ruckus in hotel threatened to get killed by gangster FIR in Zirakpur police station

जीरकपुर के होटल में हंगामा: शराब कोराबारी ने दिखाई धौंस, गैंगस्टर से मरवाने की धमकी, महिला की वीडियो बनाई

Tue, 02 Sep 2025 05:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Sep 2025 05:58 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में शराब कोराबारी ने अपने साथियों के साथ होटल में जमकर हंगामा किया। आरोपी ने धौंस दिखाते हुए होटल स्टाफ और होटल मालिक को धमकाया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Liquor trader creat ruckus in hotel threatened to get killed by gangster FIR in Zirakpur police station
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के जीरकपुर-अंबाला रोड स्थित एक नामी होटल में म्यूजिक नाइट के दौरान शराब कारोबारी और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं होटल में महिला की चोरी-छिपे वीडियो भी बनाया और भद्दे कमेंट किए। इस मामले में शराब कारोबारी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी की पहचान विवेक जैन निवासी गली नंबर-2, आदर्श नगर, डेराबस्सी के रूप में हुई है। आरोपी विवेक जैन शुक्रवार को अपने 3-4 साथियों के साथ नशे की हालत में होटल पहुंचा और म्यूजिक नाइट के दौरान एक महिला पर नजर रखते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब होटल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने विरोध उसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और वीडियो डिलीट करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


हंगामा होते देख होटल मालिक मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी और उसके साथी हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि इस दौरान विवेक जैन का एक साथी महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता रहा। आरोपियों ने जाते समय होटल मालिक और उसके परिवार को धमकी दी कि वे गैंगस्टरों की मदद से उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे और महिला की वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन का यह भी कहना है कि आरोपी पहले भी होटल की महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ कर चुका है, लेकिन मामला बढ़ने से बचने के लिए शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। अब घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित शिकायत देकर विवेक जैन और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। होटल मालिक ने कहा कि होटल में काम करने वाला सारा स्टाफ उनके पारिवारिक सदस्यों जैसा है जिसके साथ किसी भी कीमत पर बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed