फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   govt school, theft, fire in mid day miles in derabassi

सरकारी स्कूल में तोड़फोड़ और चोरी

Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी Updated Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
govt school,  theft, fire in mid day miles in derabassi
आग - फोटो : अमर उजाला
 गुरनाम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार रात कुछ शरारती तत्वों ने मिड डे मील के सामान में आग लगा दी और स्कूल में तोड़फोड़ की। चार महीने के भीतर स्कूल में चोरी व तोड़फोड़ की यह दूसरी वारदात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, कुछ शरारती तत्व सोमवार रात दीवार फांदकर स्कूल में घुस आए। उन्होंने कई जगहों से टोटियों और बिजली बॉक्स को नुकसान पहुंचाया। एक टॉयलेट का वाशबेसिन भी उखाड़कर ले गए। मीड डे मील पकाने की एक भट्टी भी तोड़ डाली। इसके अलावा मिड डे मील के सामान युक्त लकड़ी के बक्से को आग के हवाले कर दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे आग की लपटें व धुआं देख चौकीदार ने शोर मचाया तो शरारती तत्व दीवार फांद कर भाग गए। स्कूल प्रबंधकों को मंगलवार को मिड डे मील पकाने में काफी दिक्कतें पेश आईं। स्कूल प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।ञ
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed