फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, worker arrested in shopkeepar's loot, mohali

कारिंदा ही निकला हलवाई का लुटेरा

Thu, 14 Apr 2016 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 14 Apr 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
crime, worker arrested in shopkeepar's loot, mohali
लूट - फोटो : अमर उजाला
शहर के मेन बाजार में हलवाई से हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के एक लाख 71 हजार 500 रुपये बरामद कर लिए हैं। वारदात में प्रयोग की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी गांव मेहताबगढ़ थाना शंभू जिला पटियाला, शुभम निवासी मसरूढ़ जिला चंबा हिमाचल प्रदेश, मनदीप सिंह उर्फ लांडी निवासी गांव चनालो थाना कुराली और अवतार सिंह निवासी चतामला रूपनगर के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि अवतार सिंह 15 वर्ष से हलवाई की दुकान में काम कर रहा था। उसने ही लूट की योजना बनाई थी। वह दुकान में दूध इकट्ठा करता था। दूधियों के भुगतान के संबंध में उसे पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन


दूधिये के साथ बनाई थी लूट की योजना
अवतार सिंह ने साथी आरोपी मनदीप सिंह उर्फ लाडी (21) 9वीं पास है। डेढ़ साल से दुकान पर दूध देर रहा था। साथ ही स्वीट शॉप के मालिक मोहन सिंह राठौर को लूटने की योजना बनाता था।
विज्ञापन


आरोपियों में तीन के पिता आईटीबीपी में
आरोपी मनदीप सिंह के पिता आईटीबीपी बतौर इंस्पेक्टर चंडीगढ़ में तैनात हैं। पहले वह पटियाला आईटीबीपी में तैनात थे। पिता के पास अक्सर लाडी आता जाता था। इस बीच वह अपने दोस्त भूपिंदर (20) पटियाला यूनिवर्सिटी में एमबीए कर रहा है। जबकि शुभम ठाकुर (20) मोटर मैकेनिक आईटीआई चंबा (हिमाचल प्रदेश) से कर रहा है। यह आपस में दोस्त हैं। क्योंकि भूपिंदर सिंह के पिता चंडीगढ़ में आईटीबीपी में बतौर हवलदार तैनात हैं। जबकि शुभम के पिता बतौर इंस्पेक्टर देहरादून में आईटीबीपी में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
चारों आरोपियों ने 11 अप्रैल 2016 को योजना बनाई थी। इसके बाद भूपिंदर सिंह व शुभम ठाकुर ने दुकान की रेकी की। फिर अगले दिन भूपिंदर सिंह और सुभाष ठाकुर ने वारदात को अंजाम दिया।

लूट के पैसों से की शॉपिंग
आरोपियों ने बताया कि लूटी गई रकम आपस में बांट ली थी। इसके बाद कुछ पैसों से उन्होंने शॉपिंग की। जबकि कुछ पैसे से बाइक में अलाए व्हील डलवाकर खर्च किए थे। वहीं, आरोपियों से एक लाख 71 हजार 500 रुपये पुलिस ने बरामद किए।


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
किसान मंडी कुराली में ठाकुर स्वीट शॉप नाम की मोहन सिंह राठौर की दुकान है। सोहन सिंह हर रोज की तरह मंगलवार तड़के अपनी दुकान पर खोलने अए थे। वह पैसों का भुगतान 10 दिन बाद दूधियों को करते थे। 12 अप्रैल को करीब 4.55 पर वह घर से पैसों वाले बैग लेकर अपनी दुकान पर आए थे। इसी बीच वह अपनी दुकान का शटर खोलने लगे तो दो लुटेरों ने उनपर हमला कर दिया था। लुटेरे चार लाख रुपये वाला बैग लेकर भाग गए थे, जबकि जिस बैग में 50 हजार रुपये थे वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed