फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh police constable manhandles Nagalig in Nayagaon see video

'चंडीगढ़ मेरा इलाका है': कांस्टेबल की दादागिरी, घर में घुसा.. बच्चे के साथ हाथापाई, दिखाया वर्दी का रौब, Video

Mon, 14 Apr 2025 10:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 10:09 PM IST
सार

वर्दी की गर्मी है... चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल ने मोहाली के नयागांव में दूसरे के घर में घुसकर नाबालिग के साथ हाथापाई की है। इतना ही नहीं कांस्टेबल ने धमकी दी चंडीगढ़ मेरा इलाका है वहां आए तो छोड़ूंगा नहीं। 

विज्ञापन
Chandigarh police constable manhandles Nagalig in Nayagaon see video
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस के जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चंडीगढ़ पुलिस का एक कांस्टेबल मोहाली के नयागांव के एक घर में घुसकर अपनी वर्दी का रौब दिखा रहा है। वह एक नाबालिग के साथ हाथापाई करने की कोशिश कर रहा है। परिवार के सदस्य उसको रोकते नजर आ रहे हैं, तो उनके साथ भी हाथापाई कर रहा है। 

विज्ञापन


जब एक महिला रिश्तेदार बीच बचाव करने आती है तो वह धक्का-मुक्की करता है। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांस्टेबल की वर्दी पर जो नेम प्लेट लगी है, उस पर इंद्रजीत लिखा है। इसके साथ ही इसमें चंडीगढ़ पुलिस भी लिखा है। इसी वीडियो में उसका बेल्ट नंबर 5002 नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नयागांव की एक महिला मोनिका शर्मा ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के इस कांस्टेबल पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




घर में घुसकर दी धमकी
इस मामले में जब पीड़ित से बातचीत की गई तो उसने बताया कि बताया कि आरोपी कांस्टेबल उनके बच्चे की शिकायत करने के लिए आया था। लेकिन उसने शिकायत करने की जगह मारपीट करने की कोशिश की। जब उसको रोका तो परिवार के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही घर के अंदर घुसकर जोर-जोर से अभद्र शब्द कहने लगा। इसके साथ वह परिवार को धमकी भी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित महिला ने बताया कि वह पीजीआई चंडीगढ़ में नौकरी करती है। वह ड्यूटी पर गई थी। उसके रिश्तेदार और बच्चे मौके पर मौजूद थे। इस घटना के बाद उसके बच्चों ने फोन करके जब उनको बताया तो वह अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंची। बच्चों ने बताया कि वह जान से मारने की धमकी देकर गया है। उसके अनुसार अगर परिवार का कोई भी सदस्य चंडीगढ़ में घुसता है, जो कि मेरा इलाका है। तो वहां नहीं छोडूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed