फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Air Force station, Mullanpur police, case of theft, Airforce Canteen Theft, Mohali Thef

एयरफोर्स कैंटीन में लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा, कैश बरामद

Tue, 13 Sep 2016 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 13 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Air Force station, Mullanpur police, case of theft, Airforce Canteen Theft, Mohali Thef
डेमो पिक
एयरफोर्स स्टेशन मुल्लांपुर में चोरी के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एयरफोर्स स्टेशन की कैंटीन में काम करने वाले मुलाजिम को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव भड़ौजिया थाना मुल्लांपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के घर से 1,77,720 रुपये बरामद कर लिए है। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुल्लांपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन कैंटीन के मैनेजर बीएस जोसफ को शिकायत दी थी कि 10 सितंबर को दोपहर पौने दो बजे कैंटीन बंद करके घर चले गए थे। साथ ही 331819 रुपये कैंटीन की सेफ में रख गए थे। सोमवार सुबह जब आकर आकर देखा तो सेफ का शीशा टूटा हुआ था। जबकि सेफ से 177720 गायब थे। कैंटीन के मैनेजर ने कुलदीप पर संदेह प्रकट किया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन


चोरी के बाद बचने का कर रहा था बहाना
चोरी करते समय कुलदीप सिंह के हाथ पर शीशा लग गया था। इसको छुपाने के लिए उसने बहाना बनाया। उसका कहना था कि डिस्कवर बजाज मोटरसाइकिल स्लिप होने से चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed