फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ईंट और धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

लालड़ूः ईंट और धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Fri, 12 Apr 2019 01:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ईंट और धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव
सांकेतिक

 बल्लोपुर-तौंफापुर संपर्क सड़क के निकट गेहूं के खेत में वीरवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक की ईंट और धारदार हथियार से हत्या करने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने वीरवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। एसपी वरुण शर्मा, डीएसपी गुरदेव धालीवाल, डीएसपी डेराबस्सी सिमरनजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज प्रकाश मसीह व लालडू एसएचओ गुरचरण सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि गांव बल्लोपुर-तौंफापुर संपर्क सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में शव मिला है। मृतक के सिर पर धारदार व ब्लंट हथियारों के कई घाव हैं और पास लगते सरसों के खेत में खून बिखरा हुआ था। मामला हत्या का लगता है और यह वारदात रात की हुई मालूम पड़ती है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरचरण सिंह ने बताया कि मृतक की दायीं बाजू पर हिंदी में अनिल लिखा है। उसने काले रंग की कमीज व ग्रे रंग की डिब्बीदार पैंट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता युवक की शिनाख्त करना है, जिसके लिए पंजाब समेत आसपास के प्रदेशों में फोटो व मैसेज फ्लैश कर दिए गए हैं। शिनाख्त होने के बाद ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल, अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed