फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   क्रिकेट मैच पर सट्टे का कारोबार

क्रिकेट मैच पर सट्टे का कारोबार

Sat, 20 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टे का कारोबार
सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के तीन लोग दबोचे
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी हरियाणा विभानी के ही रहने वाले हैं
आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप समेत काफी सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। अफगानिस्तान सीरीज के क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाकर लोगों को ठगने वाले हरियाणा भिवानी निवासी तीन लोगों को सीआईए स्टाफ ने एक फ्लैट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस सट्टा लगाने वाला बॉक्स समेत नौ मोबाइल फोन, पंद्रह अलग-अलग किस्मों के मोबाइल फोन, एक लैपटॉप समेत चार्जर, एक कैलकुलेटर बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अमित मेहता उर्फ मिक्की निवासी बीटीएम चौक भिवानी, हरीश कुमार निवासी कृष्ण कालोनी नजदीक रेलवे स्टेशन भिवानी व मुकेश मदान निवासी जैन चौक वीर भाना कालोनी भिवानी हरियाणा शामिल है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। पुलिस ने रिमांड लेने के लिए तर्क दिया कि आरोपियों से पूछना है कि उन्होंने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। भविष्य में कई और राज खुलने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में अफगानिस्तान के मैचों पर सीरीज के नाम पर सट्टा लगाकर लोगों को ठग रहे है। इसके बाद सीआईए टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत एसबीबीपी होम्स लांडरां के टॉवर नंबर तीन में दबिश दी। जहां पर उक्त सट्टा चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। साथ ही मौके से ही उनके पास से सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 13-3-67 गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है केस में शामिल अन्य लोग भी जल्दी पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस को संदेह है कि आरोपी काफी समय से इस काम में लगे हुए थे। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले ही ऐसा गिरोह खरड़ के इलाके से काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed