फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   माइनिंग माफिया सरगर्मा

माइनिंग माफिया सरगर्मा

Fri, 05 Jan 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
माइनिंग माफिया सरगर्मा
ब्लॉक माजरी में माइनिंग माफिया सक्रिय
विज्ञापन

ब्लाक माजरी के अधिकारी को दिन में हो रही माइनिंग और गड्ढे नहीं आ रहे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में अवैध माइनिंग रोकने के दावों के विपरीत गांवों में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। कई दिनों से लगातार हो रही माइनिंग का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद विभाग कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है। लोगों ने इस संबंध में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
कई वर्षों से ब्लाक माजरी के गांवों में चल रही अवैध माइनिंग और क्रशरों की भरमार प्रशासन के लिए चुनौती व क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव के लोगों ने कहा कि सरकार और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी निर्देशों के बाद हरकत में आते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में हो रही माइनिंग और क्रशरों पर शिकंजा कसते हुए 29 क्रशरों को कुछ दिन पहले सील कर दिया था। इसके अलावा माइनिंग को रोकने के लिए भी टीमें बनाकर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद गांव शेखपुरा में कई दिनों से अवैध खनन जारी है। गांव शेखपुरा में मशीन से मिट्टी खोद कर टिप्परों में भरी जा रही थी। माइनिंग बंद होने के बावजूद यह काम बिना किसी रुकावट के चल रहा है। प्रशासन की कड़ी नजर के बावजूद हो रही माइनिंग से क्षेत्र वासियों में रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों के अनुसार, माइनिंग विभाग के संबधित अधिकारी और प्रशासन की लापरवाही के कारण ही निकासी का काम निरंतर चल रहा है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि शेखपुरा की नदी में माइनिंग करने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। माइनिंग माफिया द्वारा खेतों में मिट्टी खोदे जाने की आड़ में ही नदी में भी माइनिंग की जा रही है ताकि प्रशासन और उच्च अधिकारियों की आखों में धूल झोंकी जा सके। शेखपुरा में हो रही माइनिंग वाली जगह का दौरा करते हुए अकाली दल अमृतसर के हलका इंचार्ज हरमेश सिंह बड़ौदी ने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम हो रही माइनिंग पर नकेल कसने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला माइनिंग अधिकारी सिमरनप्रीत ने कहा कि शेखपुरा में हो रही माइनिंग का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। इस संबंध में ब्लाक अफसर माजरी की ओर से कार्रवाई की जा रही है। माइनिंग विभाग के ब्लाक अफसर माजरी उगर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई प्रति टालमटोल करते हुए कहा कि उन्होंने शेखपुरा का दौरा किया था, लेकिन वहां पर माइनिंग नहीं हो रही थी। जमीन में माइनिंग के कारण पड़े गड्ढों के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कार्रवाई नहीं की है।

कैपशन : कुराली समीप गांव शेखपुरा में माइनिंग के लिए लगी मशीन टिप्परों को भरते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed