फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शराब और नशो की 400 गोलिया पकडी

शराब और नशो की 400 गोलिया पकडी

Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
शराब और नशो की 400 गोलिया पकडी
15 पेटी शराब और नशे की 400 गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। पुलिस ने कुराली-सिसवां मार्ग पर लगाए नाके के दौरान एक कार चालक को काबू करके कार में से शराब की 15 पेटियां बरामद की हैं। वहीं, एक व्यक्ति से नशे के तौर पर प्रयोग की जाने वाली 400 गोलियां (40 पत्ते) बरामद की हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ सदर थाना प्रदीप सिंह ने बताया कि एएसआई तलविंद्र सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने कुराली-सिसवा मार्ग पर फतेहगढ़ टी-प्वाइंट पर लगाए नाका लगाया था। इस दौरान एक कार नंबर सीएच 03 एच 5059 के चालक ने कार को भगा लिया लेकिन पुलिस ने पीछा करके कार को रुकवा लिया। पुलिस ने कार चालक संजीव कुमार को काबू कर लिया जबकि भागने में सफल रहने वाले की पहचान बिल्ला के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार की तालाशी ली तो उसमें से 15 पेटी शराब बरामद हुई। इस संबंधी पुलिस ने संजीव कुमार और बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने गांव सिंघपुरा के समीप नाके के दौरान एक व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग की जाने वाली 400 गोलियां (40 पत्ते) बरामद हुए। व्यक्ति गोलियों को अपने पास रखने के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने पवन कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज करके उसको अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैपशन : शराब के साथ काबू किया गया आरोपी कार चालक पुलिस के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed