{"_id":"5c00392bbdec2241c63657f7","slug":"71543518507-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोग्राम हेरोइन समेत नाईजीरियन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलोग्राम हेरोइन समेत नाईजीरियन काबू
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपी इलाके में रह रहे स्टूडेंट्स को करता था हेरोइन सप्लाई
- हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में पांच करोड़ बताई जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। खरड़ और उसके साथ लगते इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों को हेरोइन सप्लाई करने वाले एक नाइजीरियन को सीआईए स्टाफ ने काबू किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अमाइका अनाइडो के रूप में हुई है। जोकि मद्रास में रह रहा था। थाना सिटी में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में कई और राज खुलने के आसार हैं।
पार्क के पास से दबोचा आरोपी को
जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ की टीम म्यूनिसिपल पार्क खरड़ के पास खड़ी थी। तभी पुलिस की टीम ने देखा कि एक नाइजीरियन व्यक्ति पार्क के अंदर से बाहर की तरफ आ रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी पार्क की दूसरी साइड से भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। साथ ही उससे पूछताछ की। जब पुलिस ने उसके हाथ में पकड़े बैक की चेकिंग की तो हेरोइन बरामद की।
नशे की करता था होम डिलीवरी
पुलिस से पता चलता है कि आरोपी हेरोइन की होम डिलीवरी करता था। आरोपी के बैग से एक किलोग्राम हेरोइन, 25 लिफाफे व एक कंप्यूटराइज्ड तराजू बरामद हुआ। पता चला कि वह मौके पर ही तोलकर ग्राहकों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
दिल्ली से लाता था हेरोइन
पुलिस से आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन लाकर आते थे। इसके बाद इलाके में आकर वह हेरोइन की सप्लाई करते थे। वहीं अब पुलिस आरोपी के नेटवर्क को तलाश करने में जुट गई है।
इससे पहले भी पकड़े जा चुके हैं नाइजीरियन
शहर में इससे पहले भी नाइजीरियन हेरोइन तस्कर पकड़े जा चुके हैं। इनमेें महिलाएं व विद्यार्थी शामिल हैं। जोकि यहां पढ़ाई या टूरिस्ट वीजा पर आए थे। उसके बाद इस कारोबार में जुट गए थे। इनमें से अधिकतर आरोपी एसटीएफ ने पकड़े हैं। गत एक साल में पच्चीस से अधिक नाइजीरियन पकड़े जा चुके हैं। वहीं, आरोपी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।