फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई महिला सोने के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई महिला सोने के साथ गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई महिला सोने के साथ गिरफ्तार
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई महिला सोने के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

महिला दोपहर ढाई बजे एक प्राइवेट एयरलाइंस से आई थी
हिमाचल की रहने वाली है महिला, 890 ग्राम सोना बरामद
पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर मामला आयकर विभाग को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक निजी एयरलाइंस की दिल्ली से आई फ्लाइट से आई महिला को 890 ग्राम सोने के साथ काबू किया गया है। सोने की कीमत 26 लाख 86 हजार 90 रुपये बताई जा रही है। महिला की पहचान आशना मनहास निवासी परवाणू, सोलन के रूप में की गई है। पुलिस ने एयरपोर्ट थाने में इस संबंध में डीडीआर दर्ज कर केस आयकर विभाग को सौंप दिया है। एयरपोर्ट थाने के एसएचओ बलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाई बजे एक निजी एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला सोना लेकर आ रही है। जैसे ही फ्लाइट लैंड करेगी, उसके बाद महिला को काबू किया जा सकता है। इसके बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद एसएचओ टीम को लेकर सक्रिय हो गए। जैसे ही पुलिस ने महिला की जांच की तो उससे सोना के गहने बरामद हुए। महिला इस बारे में कोई उचित जवाब नहीं दे सकी। जिसके बाद पुलिस ने गहने कब्जे में लेकर मामले में डीडीआर दर्ज की।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 16 अप्रैल को भी पुलिस ने दुबई से आई फ्लाइट से 1.14 करोड़ का सोना बरामद किया था। यह सोना करीब 3.5 किलोग्राम था। यह सोने के बिस्कुट के रूप में था। इससे पहले भी यहां कई बार सोना पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed