फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पीजी में आधी रात को घुसकर लड़की से दुष्कर्म की कोशिश

पीजी में आधी रात को घुसकर लड़की से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
पीजी में आधी रात को घुसकर लड़की से दुष्कर्म की कोशिश
मोहाली। सोहाना में पीजी में रही एक लड़की के कमरे में देर रात घुसकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की ने बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचाया। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह पहलवान के रूप में हुई है। लड़की ने सुबह सारी बात अपने मकान मालिक को बताई। साथ ही 181 वुमन हेल्पलाइन पर सूचित किया। तुरंत पुलिस पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने आरोपी की पकड़कर धुनाई कर डाली। पुलिस ने बचाने की कोशिश की तो लोग पुलिस से ही उलझ गए। दो पुलिस वालों को चोट भी लग गई। पुलिस ने आरोपी सरबजीत सिंह पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस पर हमला करने के आरोप में शिंगारा सिंह, गुरप्रीत और नन्नू समेत कई करीब 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। डीएसपी सिटी दो रमनदीप सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह वुमन हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस वाले पीड़िता का बयान नोट कर रहे थे तभी पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर पर ही है। ऐसे में पुलिस की टीम आरोपी को दबोचने उसके घर की तरफ रवाना हो गई। जब पुलिस वहां पर पहुंची तो लड़की के मकान मालिक समेत अन्य लोग खतरनाक हथियारों के साथ आरोपी के घर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने पहले आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। जालियां और दरवाजे तोड़ डाले। इसके बाद आरोपी को पीटने लगे। पुलिस आरोपी को छुड़ाने लगी तो उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दो पुलिस मुलाजिम भी घायल हो गए। सोहाना थाने की पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। फिर काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता की जुबानी रात की कहानी
पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी एक सहेली कमरे में रहती है। रात को उसकी सहेली की नाइट ड्यूटी थी। करीब रात डेढ़ बजे उसके कमरे की घंटी बजी। उसे लगा कि शायद सामने रहने वाली दीदी ठंडा पानी लेने आई है। क्योंकि उसके कमरे में फ्रिज की सुविधा है। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उसे धक्का देकर दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से मौका पाकर भाग गया। उसने पीजी मालिक को सारी बात बताई। साथ ही इस संबंधी सुबह 181 पर कॉल कर सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed