फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद

बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद

Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद
रोहतक के ध्यानार्थ: अंबाला के लिए जरूरी
विज्ञापन


बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद
लालड़ू पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा
जीरकपुर, लालड़ू, डेराबस्सी, अंबाला और नवांशहर में वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइकें बरामद की हैं। ये बाइकें लालड़ू, डेराबस्सी, जीरकपुर, अंबाला और नवांशहर से बीते दो महीने के दौरान चोरी की गई थी। इन मोटरसाइकिलों को अलग-अलग पार्किंग स्थलों से बरामद किया गया है।
डेराबस्सी के डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह बल एवं थाना प्रभारी अमरप्रीत सिंह ने बताया कि इलाके में बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर सुखविंदर सिंह उर्फ शुभम (19) पुत्र बलवीर, निवासी आईटीआई निकट लालड़ू और रमणीश उर्फ चाइनीज (23) पुत्र पवन कुमार, वासी हरदेव नगर, लालड़ू को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों का दो दिन का रिमांड हासिल हुआ था। इस दौरान दोनों की निशानदेही पर जगबीर सिंह उर्फ बंटी (23) पुत्र बसेसर सिंह वासी टिवाणा, लालड़ू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों की निशानदेही पर चोरी की कुल 11 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। जो कि अलग-अलग जगहों पर पार्किंग में खड़ी कर रखे थे।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि ये चोरियां आरोपियों ने बीते दो महीने में की हैं और कई चोरियाें के बारे में उन्हें याद नहीं है। आरोपियों में 19 वर्षीय शुभम को मास्टरमाइंड माना गया है जबकि रमनीश ने इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा की पढ़ाई की है। मंगलवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर तीनंो का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन पुलिस की गिरफ्त में चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किए गए आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed