फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   51 year old women murder in Zirakpur

मोहाली में मर्डर: गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी के फ्लैट में महिला की हत्या से सनसनी, निजी अस्पताल में करती थी काम

Tue, 15 Apr 2025 09:14 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Apr 2025 09:14 AM IST
सार

पंजाब के मोहाली में देर रात महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। घटना मोहाली के जीरकपुर की है। जहां फ्लैट में रहने वाली महिला का मर्डर हुआ है। 

विज्ञापन
51 year old women murder in Zirakpur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के जीरकपुर में सोमवार देर रात मर्डर हुआ है। जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में स्थित गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी में महिला की हत्या के बाद वहां सनसनी फैल गई। ढकोली स्थित गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी के एक फ्लैट में तेजधार हथियार से करीब छह वार कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक महिला की पहचान दुर्गा बिष्ट पत्नी कैलाश बिष्ट के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ढकोली पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 51 वर्ष है। वह अल्केमिस्ट अस्पताल में 14 साल से नौकरी करती थीं।

विज्ञापन

महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़े लड़के की पिछले वर्ष शादी हो चुकी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 वर्ष से महिला अपने पति से अलग गुलमोहर ट्रेंड्स में रहती थी। महिला का पति लुधियाना में रहता है। बच्चों के कहने पर महिला के पति कैलाश बिष्ट को नवंबर 2024 में एक बार फिर से परिवार में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला का पति शराब पीने का आदी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed