फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ..और जब पार्षद ने दरवाजे पर आए युवक की थप्पड़, लात और घूसों से की पिटाई

..और जब पार्षद ने दरवाजे पर आए युवक की थप्पड़, लात और घूसों से की पिटाई

Fri, 16 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
..और जब पार्षद ने दरवाजे पर आए युवक की थप्पड़, लात और घूसों से की पिटाई
पार्षद पर मारपीट का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप : पार्षद ने पद का दुरुपयोग करके मेरे पशुओं को लिया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर के वार्ड नंबर-5 के आजाद पार्षद हनुमंत बहुगुणा पर न्यू गोबिंद विहार (बलटाना) निवासी लालचंद ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पार्षद के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में लालचंद ने बताया है कि वह गरीब परिवार से है। गायों का दूध बेचकर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शिकायत के अनुसार, वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पशुओं को लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पार्षद हनुमंत बहुगुणा ने अपने अन्य साथियों की मदद से उसकी गायों को रोककर कब्जे में रख लिया। लालचंद का आरोप है कि जब उसने पार्षद से गायों को छोड़ने की अपील की तो हनुमंत बहुगुणा ने साथियों के सामने उससे गाली गलौच करने लगे। कुछ देर बाद पार्षद और उसके साथियों ने लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष परमजीत धीमान उर्फ पम्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षद के चंगुल से छुड़वाया। आरोप है कि पार्षद ने गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को पार्षद से अपनी जान को खतरा बताकर संबंधित मामले में बनती कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पहले भी आ चुके हैं विवाद में
आजाद पार्षद हनुमंत बहुगुणा पहले भी विवाद में आ चुके हैं। बीते वर्ष हनुमंत बहुगुणा पर बलटाना पुलिस चौकी के तत्कालीन इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह को उनकी ड्यूटी के दौरान बाधा डालने का आरोप है। इस मामले की जांच अभी लंबित है। अब एक गरीब व्यक्ति की पिटाई के मामले को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स ::::::::
लाल चंद की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्षद हनुमंत बहुगुणा को पुलिस चौकी में आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-सतिंदर सिंह, सहायक इंस्पेक्टर कम चौकी इंचार्ज, पुलिस चौकी बलटाना।


कोट्स :::::
लालचंद ने मुझे अपशब्द कहे, लेकिन मैंने उसको नजरअंदाज कर दिया। उसने जब दोबारा ऐसा किया तो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ और कालोनी वासियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जो उस घटनाक्रम के गवाह हैं।

-हनुमंत बहुगुणा, वार्ड-5, जीरकपुर।



जीरकपुर एमसी के एक पार्षद के साथ विवाद है कि छूटने का नाम नहीं ले रहा। अब एक विवाद और जुड़ गया हैं, ये है गंवाला को दरवाजे के पास से गुजर रहे को थप्पड़ मारने का। दूसरी ओर, पीड़ित द्वारा अब पार्षद के खिलाफ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग कर दी है। उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर-5 से बतौर आजाद पार्षद हनुमंत बहुगुणा ने वीरवार सुबह घर के बाहर एक युवक की थप्पड़ और घूसों से पिटाई कर दी और देखते ही देखते यह मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed