{"_id":"5c155801bdec22554911d1a6","slug":"31544902657-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर से राजपुरा की बस में सवार महिला का पर्स चोरी..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर से राजपुरा की बस में सवार महिला का पर्स चोरी..
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर आरोपी महिलाएं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। राजपुरा से पिंजौर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई महिला का बस में सवार 2 अज्ञात महिलाओं ने पर्स चोरी कर लिया। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार पर्स में लाखों रुपये के सोने के आभूषण थे। अनुराधा पत्नी जसविंदर निवासी राजपुरा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पिंजौर अपनी रिश्तेदारी के यहां शादी में शामिल होने आई थीं। वहीं, शाम करीब 4 बजे पिंजौर से जीरकपुर पहुंच गई, जिसके बाद राजपुरा जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी। यहां पर कुछ देर इंतजार करने के बाद बस पहुंची तो उसके पीछे खड़ी 2 अज्ञात महिलाओं ने उसे धक्का देकर बस के अंदर धकेल दिया। जबकि बस में दाखिल होने के बाद उसने अपना पर्स देखा तो उसकी जिप खुली हुई थी, जिसके अंदर मौजूद छोटा पर्स गायब था। वहीं, गुम हुए पर्स की तलाश के लिए महिला ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस थाने में अधिकारियों को दर्ज करवा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।