{"_id":"5c0d727abdec22417217e536","slug":"31544385146-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : मोहाली के एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : मोहाली के एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत..
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- लावारिस पशु सामने आने की वजह से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। निजी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान भूषण निवासी गांव भूखड़ी जिला मोहाली के रूप में हुई है। हादसा सड़क के बीच घूम रहे लावारिस पशु की वजह से हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया है।
एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि भूषण मोहाली के निजी बैंक में कार्यरत था, जो शुक्रवार देर शाम अपने चाचा बृजपाल राणा के साथ घर वापस आ रहा था। पीआर-7 रिंग रोड से होते हुए दोनों बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे तो जश्न ढाबे के पास लावारिस पशु अचानक उसके आगे आ गया, जिसको बचाने की चक्कर में बाइक से दोनों सड़क पर गिर गए, जिसमें से भूषण गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जख्मी हालत में दोनों डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से भूषण को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।