फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाबालिग बच्ची से रेप

नाबालिग बच्ची से रेप

Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग बच्ची से रेप
- वारदात के बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचा, जमकर पीटा
विज्ञापन

- पहले भी आरोपी को दुष्कर्म की कोशिश में हो चुकी है सजा

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लोगों ने आरोपी जोसफ को मौके पर ही पकड़ कर पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की दोपहर को अपनी गली के अन्य बच्चों के साथ घर से बाहर खेल रही थी। इसी बीच लड़की की मां बच्ची को देखने के लिए घर से बाहर आई तो लड़की को न पाकर उसने खेल रहे अन्य बच्चों से उसके बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि सामने वाले घर से एक आदमी उनकी बेटी को गोदी में उठा कर अंदर ले गया है। मां अपनी बच्ची को ढूंढती हुई उस घर के अंदर गई तो अंदर जाकर एक कमरे में उसने पाया कि उसकी बेटी बेड पर पड़ी थी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसके नाक से खून बह रहा था। लड़की की मां ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया और आरोपी को मौके पर घर से अंदर से ही पकड़ लिया। गुस्से में आये लोगों ने पहले तो आरोपी की जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी जोसफ बस स्टैंड के निकट कार मकैनिक का काम करता है।


आरोपी को पहले दुष्कर्म की कोशिश में हो चुकी है सजा
एसएचओ ने बताया कि आरोपी जोसफ के खिलाफ 2014 मेें इसी थाने में पहले भी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश व छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 354 के अधीन मामला दर्ज है। इस केस में आरोपी को चार साल की सजा हुई थी। दो साल जेल में काटने के बाद आरोपी जोसफ 2016 में जमानत पर बाहर आया था। सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 4,6,8 प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रन फ्राम सेक्सुअल आफेसिंस एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed