फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नायब तहसीलदार पर कांग्रेसी नेताओं की शह पर अवैध कालोनियों में राजनितिक नेताओं की रजिस्टरियो करने का आरोप

नायब तहसीलदार पर कांग्रेसी नेताओं की शह पर अवैध कालोनियों में राजनितिक नेताओं की रजिस्टरियो करने का आरोप

Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार पर कांग्रेसी नेताओं की शह पर अवैध कालोनियों में राजनितिक नेताओं की रजिस्टरियो करने का आरोप
पाबंदी के बावजूद नायब तहसीलदार ने कर दी अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों ने लगाया कांग्रेस नेता से मिलीभगत का आरोप
डिप्टी कमिश्नर ने मामले की जांच कराने का दिया भरोसा
-नायब तहसीलदार ने पक्ष देने से पहले फोन किया बंद
डेराबस्सी।
स्थानीय तहसील में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने नायब तहसीलदार पर पाबंदी के बावजूद अवैध कॉलोनी में कांग्रेसी नेता की शह में रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया। मामले के तूल पकड़ने के बाद तहसीलदार ने प्रॉपर्टी डीलरों को अपनी जिम्मेदारी पर यह रजिस्ट्री करने की बात कहते हुए शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन डीलर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। उधर, मामला गरमाने के बाद नायब तहसीलदार ने पत्रकारों को पक्ष देने से पहले ही अपना फोन बंद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार की तरफ से बीते दिनों पूरे राज्य में अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्रियां करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके साथ ही राज्य में अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्रियां न होने से प्रॉपर्टी कारोबार ठप हो गया है। तहसील में रजिस्ट्री न होने से नाजायज कॉलोनियों में दर्जनों प्लाटों के सौदे रद्द हो रहे हैं। परंतु तहसील में सोमवार को मामला काफी गरमा गया जब मौके पर तैनात नायब तहसीलदार की तरफ से एक कांग्रेसी नेता की शह पर गांव माहींवाला में एक कॉलोनी के 100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप सिंह, रजिंदर कुमार, जुल्फकार, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह सैनी आदि ने मौके पर रोष जताया तो तहसीलदार पहले टालता रहा, लेकिन बाद में नायब तहसीलदार ने कहा कि यह रजिस्ट्री उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करने पर डिप्टी कमिश्नर मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। यदि नायब तहसीलदार की तरफ से नियमों से बाहर जाकर कॉलोनी की रजिस्ट्री की गई तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed