फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जले युवक की मौत मामले में दो राउंडअप

जले युवक की मौत मामले में दो राउंडअप

Sat, 05 Jan 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जले युवक की मौत मामले में दो राउंडअप
पुलिस हत्या समेत सभी एंगलों पर कर रही है काम
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी बाकी, हत्या जैसा लग रहा है मामला

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात की फैक्टरी में संदिग्ध हालत में जलकर हुई युवक की मौत मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि डॉक्टर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। जबकि सूत्रों की माने तो यह हत्या के बाद शव जलाने का मामला लग रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस सभी एंगलों पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में मृतक नगिंदर कुमार का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान उनके पड़ोसी व अन्य जानकार वहां पर पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि नगिंदर ऐसा भी कुछ कर सकता है। लोगों का कहना था कि मृतक काफी मिलनसार था। हमेशा ही जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करता था। परिवार वाले इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

परिवार ने चार लोगों के नाम व नंबर दिए
इससे पहले मृतक नगिंदर के परिवार वालों ने पुलिस को चार जानकारों के नाम व नंबर दिए। जिन पर परिवार को संदेह है कि यह लोग युवक की हत्या में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इन सबकी कॉल लोकेशन व अन्य जानकारियां चैक करवाने की मांग की। परिवार को संदेह है कि उक्त लोग हत्या में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने तीन दिनों की कॉल डिटेल निकालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


आखिर बार फोन पर पेमेंट शब्द कहा था
मृतक के दोस्त अतुल ने कहा कि वीरवार सुबह नगिंदर का फोन उसे आया था। उसने उसे फोन पहले पूछा था कि वह कहां पर है। इस पर उसने फैक्टरी का एड्रेस बताया था। इसके बाद वह कुछ पेेमेंट-पेमेंट शब्द बोल रहा था। इसी बीच उसका फोन कट गया था। ऐसे में उन्हें संदेह है कि उससे किसी ने फोन छीन लिया होगा। उसके बाद हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed