फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 01 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस ने टैली फिल्में बनाने की आड़ में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान केवीएस रंधावा निवासी डेराबस्सी, राजेश कंबोज निवासी यमुना नगर (हरियाणा), दीपक मलिक व शीतल दास कतरु के रूप में हुई। इसमें एक आरोपी एक मैगजीन का मालिक बताया जा रहा है। इस संबंधी चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा निवासी करमजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वह चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश में गाड़ियों की खरीदो फरोख्त करने का काम करता है। उसके किसी जानकार शीतल दास कतरू ने उसे बताया कि हैंड्स पिक्चर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी टैली फिल्में बनाने का काम करती है। उसी की आड़ में कंपनी लोगों को विदेश भेजने का काम भी करती है। शीतल दास ने उसे राजेश कंबोज, केवीएस. रंधावा व दीपक से मेल करवाया और कहा कि कनाडा में एक फिल्म की शूटिंग की जानी है। उन्होंने पासपोर्ट आफिस में अपनी अच्छी जान पहचान बारे बताया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कनाडा जाने की बात की और 20 लाख रुपये में डील पक्की हो गई। आरोपियों को दस लाख की पेमेंट भी कर दी गई थी, लेकिन आरोपियों को विदेश नहीं भेजा गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed