फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छह साल की बच्ची से रेप, चचेरे भाई पर आरोप

छह साल की बच्ची से रेप, चचेरे भाई पर आरोप

Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
छह साल की बच्ची से रेप, चचेरे भाई पर आरोप
छह साल की बच्ची से रेप, चचेरे भाई पर आरोप
विज्ञापन

फेज-एक थाने में पुलिस ने दर्ज किया केस
आरोपी पर रेप व पास्को एक्ट के तहत दर्ज किया केस
मेडिकल रिपोर्ट आने का पुलिस कर रही है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसका चचेरा भाई ही बताया जा रहा है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस को पीड़ित की मां ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। बात 2014 की है। जब उनकी बेटी ढाई साल की थी। तब भी उनके भतीजे की तरफ से बेटी से रेप की कोशिश की गई थी, लेकिन घरवालों के दबाव के कारण उसने अपना मुंह बंद रखा। हालांकि वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी पर नजर रखी। इसी बीच अगस्त माह मेें आरोपी ने दोबारा उनकी बेटी से रेप किया। उस समय भी परिवार वालों ने उसे मुंह बंद रखने का दबाव डाला, लेकिन वह नहीं मानी और पुलिस से संपर्क किया। थाना फेज-एक के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने 376 रेप और सेक्शन चार और आठ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed