{"_id":"5c89638fbdec2213e806f592","slug":"181552507791-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : नौजवान ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आत्महत्या करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : नौजवान ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आत्महत्या करने का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटो चालक ने मिट्टी का तेल छिड़क की आत्मदाह की कोशिश, 80 फीसदी झुलसा
जख्मी हालत में अस्पताल में करवाया दाखिल, जांच में खुलासा- साले की धमकी से डर गया था विपिन
चार महीने पहले हुई थी शादी, ससुरालियों से चल रहा था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ढकोली में रहने वाले एक युवक ने अपने आपको आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया और जांच शुरू की।
ढकोली की दशमेश नगर नामक कालोनी का रहने वाला विपिन आहूजा उर्फ सोनू आटो चलाकर अपना परिवार पालता है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विपिन की 4 महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसका ससुरालियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है और उनके साथ बातचीत तक बंद है। वहीं, बीते रविवार की शाम को विपिन अपने घर जा रहा था तो रास्ते में उसके साले ने वेरका बूथ के पास उसे रोककर बुरा-भला कहते हुए इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। इससे विपिन बहुत डर गया और घर जाकर मिट्टी का तेल छिड़कते हुए अपने आपको आग लगाकर आत्मदाह करने का कोशिश की। पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायलावस्था में विपिन को अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि आग लगने से विपिन का बॉडी 80 फीसदी तक झुलस चुकी है। उसके बयान होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।