फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिजली का बिल अदा न करने खिलाफ पॉवरकॉम विभाग ने छेड़ा अभियान

बिजली का बिल अदा न करने खिलाफ पॉवरकॉम विभाग ने छेड़ा अभियान

Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल अदा न करने खिलाफ पॉवरकॉम विभाग ने छेड़ा अभियान
बिल न भरने वाले 400 घरों के काटे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

बिजली बिल न भरने वालों के खिलाफ पावरकाम का अभियान शुरू
लोगों को आरोप : बिल तो मिला नहीं, कैसे करें अदायगी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
पावरकाम विभाग की ओर से बिजली बिल की अदायगी न करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। कुछ लोगों का आरोप है कि बिल अदा करने के बावजूद उनके घर की बिजली काट दी गई है।
पावरकामकी एक टीम पटियाला से शनिवार को यहां पहुंची और लोहगढ़, वीआईपी रोड, गांव सिंघपुरा व रामगढ़ भुड्ढा इलाके में बिजली बिल की अदायगी न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम ने 250 से 300 घरों की बिजली काट दी। इस कार्रवाई में कुछ ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने बिल की अदायगी कर दी है, लेकिन सर्वर अपडेट न होने की वजह से रिकार्ड में उनकी अदायगी पेंडिंग है। जिन लोगों के घरों की बिजली कट गई, उन्होंने अपने स्तर पर सिफारिशें लगाकर कनेक्शन जुड़वाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। विभाग की कार्रवाई के दौरान तीन दिन में 400 से अधिक परिवारों के घरों की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन


बिल तो मिला नहीं, कैसे करें अदायगी
इस कार्रवाई के बाद कुछ लोग विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे, जिन्होंने उनके द्वारा आनलाइन बिजली बिल अदायगी की रसीदें अधिकारियों के सामने रख दी। उनका आरोप है कि बिजली बिल की अदायगी के बावजूद विभाग ने उनके घर की बिजली काट दी। विभाग ने सर्वर डाउन होने की गलती कबूलते हुए उन लोगों के कनेक्शन चालू कर दिए। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका आरोप है कि विभाग द्वारा बिल मिला नहीं तो वह अदायगी कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स ::::::::
सैकड़ों लोग बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं, इससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सोमवार शाम तक 250 से 300 लोगों के घरों बिजली कनेक्शन बिल की अदायगी न होने की वजह से काट दिए हैं। यह कार्रवाई अब भी जारी है।
- रोहित कुमार, एसडीओ टेक्निकल, पॉवरकॉम विभाग, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed