फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घर से आस्ट्रेलियन, यूएस डालर व पाउंड चोरी

घर से आस्ट्रेलियन, यूएस डालर व पाउंड चोरी

Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
घर से आस्ट्रेलियन, यूएस डालर व पाउंड चोरी
आस्ट्रेलियन, यूएस डालर्स और पाउंड चोरी
विज्ञापन

मकान मालिक की शिकायत पर काम करने वाली दो महिलाओं पर केस दर्ज
आरोपी दोनों महिलाएं फरार, पुलिस कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मुल्लांपुर एरिया में एक घर से 2250 आस्ट्रेलियन डॉलर्स, 110 पाउंड व 966 यूएस डॉलर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर घर में काम करने वाली दो महिलाओं पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखबीर कौर व कौल निवासी करतारपुर के रूप में हुई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ में रहने वाले कुमुंद हांडा ने पुलिस को शिकायत दी उनका घर ओमेक्स में स्थित है। आरोपी दोनों महिलाएं उनके घर में काम करती हैं। उन्हें संदेह है कि उक्त महिलाओं ने उसके घर में चोरी की है। मुल्लांपुर थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति विदेश आते-जाते रहते हैं। ऐसे में उनके घर में विदेशी करंसी पड़ी हुई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस करंसी की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बनती है।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मोहाली के फेज-10 में इसी तरीके से चोरी का मामला आया था। जब चोर घर से विदेशी करंसी और सामान ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed