{"_id":"5a85efd34f1c1b91268ba7d9","slug":"171518727123-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल स्नैचर गिरोह से चोरी के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल स्नैचर गिरोह से चोरी के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार काबू
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार स्नैचरों से चोरी के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार काबू
आरोपी को मोहाली पुलिस नेे वीरवार को दबोचा, आज पेश करेंगे अदालत में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
कार में सवार होकर ट्राइसिटी में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को भी इंडस्ट्रियल एरिया आठ बी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-56 निवासी तारीक खान के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में दुकान करता था। साथ ही आरोपियों से चोरी के मोबाइल खरीदकर बेच देता था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले सुखविंदर सिंह निवसी गांव काइनौर मोरिंडा, अमनदीप सिंह निवासी चमकौर साहिब व मनजीत सिंह निवासी गांव रेलूमाजरा को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी मिडिल क्लास परिवार से हैं। वहीं, अब पुलिस की योजना है कि अन्य आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जाए। ताकि इस काले कारोबार से पर्दा उठा सके।
जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह को पुलिस ने दिसंबर में पकड़ा था। आरोपियों से आल्टो व स्विफ्ट कार भी बरामद की गई थी। जिसमें आरोपी वारदातों को अंजाम देने के लिए निकले थे। इनके पास से पुलिस ने कई महंगे फोन भी बरामद किए थे। आरोपियों ने पुलिस को उस समय बताया था कि वह तीन महीने से ट्राइसिटी में सक्रिय थे। उन्होंने इलाके में चालीस से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। वहीं, उन्होंने खुलासा किया था कि वह हमेशा फोन पर बात कर रहे अकेले व्यक्ति को ही शिकार बनाते थे। वह दिन में एक या दो वारदातों को अंजाम देते थे। इसके बाद सेक्टर-22 में जाकर मोबाइल बेच देते थे। साथ ही अपने पैसे लेकर वापस अपने इलाकों में चले जाते थे। हालांकि आरोपियों ने स्वीकार किया था कि मोहाली एरिया में उन्होंने बाइक पर भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।